यूएई: रेप के आरोपी 19 वर्षीय छात्र को दुबई कोर्ट ने सुनाई सजा

यूएई: रेप के आरोपी 19 वर्षीय छात्र को दुबई कोर्ट ने सुनाई सजा

दुबई: दुबई कोर्ट ने एक 19 वर्षीय छात्र को बंदूक की नोक पर महिला पर्यटक से बलात्कार के मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई है ।

खलीज टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 3 फरवरी को छात्र ने बंदूक की नोक पर केन्याई महिला के साथ बलात्कार किया। बाद में अल रशीदिया पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत के बाद त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था ।

उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय पर्यटक पिछले साल 9 दिसंबर को नौकरी के लिए यूएई आया था। घटना क दिन महिला को ऑफिस ले जाने के बहाने आरोपी ने एक निर्माणाधीन इमारत के पार्किंग में कार छोड़ कर भाग गया था।

पीड़ित के बयान के अनुसार  दो और लोगों को आरोपी लड़के ने फोन करने के बुलाया था।  बाद में आरोपी ने अपनी शर्ट उतारी और बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। रात लगभग 11:40 बजे। शहर लौटते समय आरोपी ने पीड़िता को कार से बाहर धकेल दिया।

अब दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस ने आरोपी को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। हालांकि, वह 15 दिनों के भीतर फिर से अपील कर सकता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading