
पाकिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद हफीज का गेंदबाजी एक्शन एक बार फिर संदिग्ध पाया गया जिससे इंग्लैंड क्रिकेट की घरेलू स्पर्धाओं में उनके गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ऑफ स्पिनर हफीज का एक्शन मिडिलसेक्स और समरसेट काउंटी के बीच टी20 मैच के दौरान संदिग्ध पाया गया।
मैदानी अंपायरों ने इसकी शिकायत की। स्वतंत्र जांच के बाद प्रतिबंध का फैसला लिया गया। वह अपने एक्शन में सुधार के बाद पुन: समीक्षा का अनुरोध कर सकते हैं।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK