नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का विवादों से बड़ा गहरा नाता है,एक से पीछा नही छूटता कि दूसरा जन्म ले लेता है,पत्नी के साथ विवादों को कौन नही जानता होगा कि अब एक और महिला ने उन पर आरोप लगाये हैं।
मोहम्मद शमी पर एक अनजान महिला ने मैसेज करने का आरोप लगाया है. महिला ने उनके मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए आरोप लगाए हैं. इस महिला का नाम सोफिया है. उसने लिखा, ‘क्या कोई बता सकता है कि 1.4 मिलियन फॉलोअर वाला कोई क्रिकेटर मुझे मैसेज क्यों भेज रहा है.’ किसी मॉडल की प्रोफाइल फोटो के साथ बने इस ट्विटर हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार मोहम्मद शमी इंस्टाग्राम पर उन्हें गुड आफ्टरनून मैसेज किया करते हैं।

विश्वकप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया था. उन्होंने आखिरी ओवर हैट्रिक लेकर भारत को कठिन घड़ी से उबारा था. लेकिन एक समय ऐसा था जब शमी को पूरे देश के सामने सिर झुकाना पड़ा था. दरअसल भारतीय गेंदबाज की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर जान से मारने का आरोप लगाया था।

शमी की पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं और इसी के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं. हसीन जहां ने कहा था कि शमी के घरवाले उन्हें जहर दे कर मारने की कोशिश कर रहे थे. शमी पर लगे आरोपों के बावजूद बीसीसीआई ने उनका साथ नहीं छोड़ा. शमी भले ही कुछ दिन के लिए मैदान से बाहर रहे लेकिन उनके ऊपर से बोर्ड का विश्वास कभी कम नहीं हुआ. राजनीतिक दवाब के बावजूद शमी लगातार मैच खेलते रहे और अपने ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं आने दिया।
विश्वकप 2019 में चयन होने के बाद से ही मोहम्मद शमी का प्लेइंग इलेवन में मुख्य दोनों गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के बाद ही तरजीह मिलने की आसार जताए जा रहे थे. हुआ भी यही. शुरुआती मैचों में शमी बाहर बैठे रहे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए जब भुवनेश्वर के पैर में खिंचाव आ गया था तब मोहम्मद शमी मौका मिला।