
मॉब लिंचिंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान की कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस ने मंगलवार को पूछा कि क्या संघ प्रमुख लोगों की हत्याओं का समर्थन करते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर पूछा, ‘मेरा सरसंघचालक मोहन भागवत जी से सीधा सवाल है- क्या वह और उनका संगठन घृणा और हिंसा का इस्तेमाल कर निर्दोष और असहाय लोगों की हत्या का अनुमोदन करते हैं या ऐसी घटनाओं की भर्त्सना करते हैं? देश जानना चाहता है कि आपको समस्या इन घटनाओं से है या सिर्फ शब्दावली से?’
मेरा सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी से सीधा सवाल है- क्या वह और उनका संगठन घृणा और हिंसा का प्रयोग कर निर्दोष और असहाय लोगों की गैर कानूनी हत्या का अनुमोदन करते हैं या ऐसी घटनाओं की भर्त्सना करते हैं। देश जानना चाहता है कि आपको समस्या इन घटनाओं से है या सिर्फ शब्दावली से?
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) October 8, 2019
आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि संघ प्रमुख बताएं कि वह लिचिंग का समर्थन करते हैं या निंदा। यह भारतीय और यूरोपीय भाषा का विषय नहीं है, यह मानवता और देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विषय है। राष्ट्रहित में आपका स्पष्टीकरण जरूरी है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source