काश, चीन की तरह मैं भी 500 भ्रष्ट पाकिस्तानियों को जेल में डाल पाता : इमरान खान

काश, चीन की तरह मैं भी 500 भ्रष्ट पाकिस्तानियों को जेल में डाल पाता : इमरान खान

बीजिंग: चीन के दौरे पर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि उनकी इच्छा होती है कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यो का अनुसरण कर सकें और पाकिस्तान में 500 भ्रष्ट व्यक्तियों को जेल भेज सकें. समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रोत्साहन के लिए चीनी परिषद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक चीज जो उन्होंने चीन से सीखी है वह यह कि कैसे भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सकती है.

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सबसे बड़ी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है. मैंने सुना है कि 400 मंत्री स्तर के लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया है और चीन में बीते पांच वर्षो में उन्हें जेल भेजा गया है.” इमरान ने कहा, “मेरी भी इच्छा होती है कि काश मैं भी राष्ट्रपति शी के नक्शेकदम पर चल सकूं और पाकिस्तान में 500 भ्रष्टाचारियों को जेल के अंदर डाल सकूं.”

उन्होंने कहा, लेकिन पाकिस्तान में प्रक्रियाएं काफी जटिल होती हैं और देश में निवेश के लिए सबसे बड़ी बाधाओं में से से एक भ्रष्टाचार है. इस संबोधन के बाद इमरान बीजिंग के ग्रेट हाल आफ पीपुल पहुंचे जहां चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने उनका स्वागत किया. खान मंगलवार सुबह बीजिंग पहुंचे. अगस्त 2018 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह बीजिंग का उनका तीसरा दौरा है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں