मोहन भगवत के बयान पर ओवैसी बोले- भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था, और ना कभी बनेगा इंशाल्लाह!

मोहन भगवत के बयान पर ओवैसी बोले- भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था, और ना कभी बनेगा इंशाल्लाह!

आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत के भारत हिन्दू देश वाले बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना ही कभी बनेगा।

ओवैसी ने रविवार को ट्वीट किया,’भागवत हिंदू नाम लिखकर यहां मेरा इतिहास मिटा नहीं सकते हैं। यह काम नहीं करेगा। वह यह नहीं कह सकते कि हमारी संस्कृति, श्रद्धा और पहचान हिंदुओं से जुड़ी हुई हैं। भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था, ना है और ना ही कभी बनेगा इंशाल्लाह।’jd39tjdo

2tu0vr8g

बता दें की शनिवार को भुवनेश्वर में एक बुद्धजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा था, ‘हम हिंदुओं के देश हैं, हिंदू राष्ट्र हैं। हिंदू किसी पूजा का नाम नहीं, भाषा का नाम नहीं, किसी प्रांत प्रदेश का नाम नहीं। हिंदू एक संस्कृति का नाम है जो भारत में रहने वाली सबकी सांस्कृतिक विरासत है। वह संस्कृति एक वैशिष्टपूर्ण विविधता को स्वीकार और सम्मान करने वाली संस्कृति है और दुनिया में एकमात्र ऐसी संस्कृति है।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading