महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी- ‘हमने मुस्लिम बहनों से किया वादा निभाया’

महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी- ‘हमने मुस्लिम बहनों से किया वादा निभाया’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव से चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। अनुच्छेद 370, 35ए, तीन तलाक जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों को घेरते हुए पीएम ने चुनौती दी कि अगर कांग्रेस समेत विरोधियों में हिम्मत है तो वे अपने चुनावी घोषणापत्र में यह लिखकर दिखाएं कि वे इन ऐतिहासिक फैसलों को पलट देंगे।

मोदी ने कहा कि ये विपक्ष के घड़ियाली आंसू हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उन्होंने कांग्रेस पर पड़ोसी देश की भाषा बोलने का भी आरोप लगाया। पीएम ने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि नए भारत का नया जोश दुनिया देख रही है और मजबूती से सुन भी रही है।

‘मुस्लिम बहनों से किया वादा निभाया’ पीएम मोदी ने कहा कि तीन तलाक पर कांग्रेस समेत तमाम दलों ने कोशिश की लेकिन हमने मुस्लिम माताओं-बहनों को जो वादा किया था, उसे निभाया। मैं इसमें भी विरोधी दलों को चुनौती देता हूं कि आपमें हिम्मत है तो घोषणा करें कि फिर से तीन तलाक का कानून लाएंगे।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लेकिन विरोधी ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि तीन तलाक के कारण सिर्फ मुस्लिम माताओं-बहनों को ही हक नहीं मिला, मुस्लिम पुरुषों को भी यह उचित लगा क्योंकि वे पिता और भाई भी हैं। उन्होंने कहा कि भाई और पिता के नाते मुस्लिम पुरुषों को यह कानून सही लगता है।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں