मोदी सरकार के 100 दिनों का जश्न ‘बर्बादी के जश्न’ की तरह : प्रियंका गांधी

मोदी सरकार के 100 दिनों का जश्न ‘बर्बादी के जश्न’ की तरह : प्रियंका गांधी

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने 100 दिनों का जश्न मना रही है जो कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ‘बर्बादी का जश्न’ की तरह है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है. लेकिन ऑटो, परिवहन, खनन क्षेत्रों को तो यह जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा.’ उन्होंने दावा किया कि हर जगह से नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘हर सेक्टर से एक के बाद एक संयंत्र बंद होने और नौकरियां जाने की खबर आ रही हैं.’ कांग्रेस देश में आर्थिक मंदी की आहट को लेकर लगातार केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करती रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और खराब तरीके से लागू किए गए जीएसटी के कारण देश आर्थिक मंदी की ओर बढ़ रहा है.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading