मोदी कैबिनेट का फ़ैसला, देश में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज !

मोदी कैबिनेट का फ़ैसला, देश में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मोदी कैबिनेट की बैठक हुई. इसकी शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. बैठक में मेडिकल क्षेत्र में सुधार, एफडीआई और गन्ना किसानों को लेकर फैसले लिए गए. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इसपर 24 हजार 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. प्रस्तावित नये मेडिकल कॉलेज देश में एमबीबीएस की 15,700 सीटें बढ़ाएंगे.

 

जावड़ेकर ने कहा, ”पिछले पांच सालों में अब तक एमबीबीएस की 45 हजार नई सीटें बढ़ाई गई है. पिछले पांच सालों में 82 कॉलेजों को मंजूरी दी गई और आज 75 कॉलेजों को मंजूरी दी गई. इसपर 24 हजार 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इसे 2021-22 तक स्थापित किया जाएगा. इससे 15 एमबीबीएस सीटें बढ़ेंगी.”

 

एफडीआई
मोदी कैबिनेट ने एफडीआई को लेकर कई फैसले लिए. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकल ब्रांड खुदरा कारोबार के तहत ऑनलाइन खुदरा बिक्री की अनुमति दी, इस मामले में पहले स्टोर खोलने की अनिवार्यता से छूट मिली है. साथ ही कोयला खनन और संबंधित बुनियादी ढांचे में स्वत: मंजूरी मार्ग (ऑटोमेटिक रूट) से शत प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गई. इसले अलावा डिजिटल मीडिया में 26 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी दी गई.

 

गन्ना किसान
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 60 लाख टन चीनी के निर्यात के लिए 6,268 करोड़ रुपये की निर्यात सब्सिडी दिए जाने का प्रस्ताव मंजूर किया है. जावड़ेकर ने कहा, ”देश में 162 लाख टन चीनी का स्टॉक है. इसमें से 40 लाख टन बफर स्टॉक है, बाकी 60 लाख टन चीनी का निर्यात किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि ये पैसा सीधे किसानों के खाते में जाएगा. पहले पैसा बकाया रह जाता था, इसे ध्यान में रखते हुए पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading