दाढ़ी रखने पर नौकरी से निकाले गए थे 2 मुस्लिम जेल अधिकारी, अब वापस रखा गया !

दाढ़ी रखने पर नौकरी से निकाले गए थे 2 मुस्लिम जेल अधिकारी, अब वापस रखा गया !

न्यूयॉर्क में दाढ़ी कटाने से इनकार करने पर नौकरी से निकाले गए  मुस्लिम जेल अधिकारियों को वापस नौकरी पर रख लिया गया है। डच काउंटी के ‘फिशकिल जेल’ के जेल अधिकारी ब्रायन सुगरिम और डेविड फेलिसियानो ने जेल एवं सामुदायिक निगरानी विभाग के खिलाफ एक संघीय मुकदमा दर्ज कराया था जिसके एक दिन बाद यह कदम उठाया गया है।

मुस्लिम जेल अधिकारियों के वकील जोशुआ मोस्कोवित्ज ने कहा कि मुकदमे में दलील दी गई थी कि एजेंसी ने दो पुरुषों के साथ भेदभाव किया और उन्हें ‘‘नौकरी पर वापस रखने का यह एकमात्र कारण है। एजेंसी ने अधिकारियों को वापस नौकरी पर रखे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की।

गौरलतब है कि दोनों मुस्लिम अधिकारियों ने धर्म का हवाला देते हुए दाढ़ी कटाने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں