मॉब लिंचिंग: 49 प्रसिद्ध हस्तियों के लिखे पत्र को ममता बनर्जी का समर्थन, कही बड़ी बात !

मॉब लिंचिंग: 49 प्रसिद्ध हस्तियों के लिखे पत्र को ममता बनर्जी का समर्थन, कही बड़ी बात !

देशभर में मॉब लिंचिंग और जय श्रीराम के नारों को लेकर देश की 49 जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चिट्ठी लिखी है. इसपर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि यह सही समय है कि इन लोगों ने प्रधानमंत्री (PM Modi) को चिट्ठी लिखी है. ममता ने यह भी कहा कि सबको पता है कि देश में क्या हो रहा है. ममता (Mamata Banerjee) ने आगे कहा कि मैं सभी बुद्धिजीवियों का सम्मान करती हूं, मुझे लगता है कि उन्होंने जो कुछ भी लिखा है, वह लोगों द्वारा वास्तविक शिकायते हैं.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह सही समय है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, कोई भी नागरिक किसी भी उद्देश्य के लिए प्रधानमंत्री को लिख पत्र लिखाकर अपनी बात कह सकता है.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) यही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी इसे राजनीति से प्रेरित कहती है तो यह शर्म की बात है. आपको लगता है कि श्याम बेनेगल और अन्य लोग पैसा लेकर ऐसा कर रहे हैं.

बता दें कि चिट्ठी में लिखा गया, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री… मुस्लिम, दलित और दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की लिंचिंग तत्काल प्रभाव से बंद होनी चाहिए. नैशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े देख हम हैरान हैं. एनसीआरबी (NCRB) के डेटा के अनुसार, दलितों के साथ 2016 में 840 हिंसक घटनाएं हुईं. इन अपराध में शामिल लोगों को दोषी करार देने के आंकड़े में भी कमी आई है.’

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को लिखी चिट्ठी में साहित्य, सिनेमा, इतिहास और कला की दुनिया से आने वाले 49 हस्तियों के हस्ताक्षर भी हैं. इनमें अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप जैसे दिग्गजों के नाम का समावेश हैं. हालांकि मणिरत्नम ने इस चिट्ठी पर किए गए अपने हस्ताक्षर को फर्जी बताया है.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں