मॉब लिंचिंग: बिहार के भागलपुर में मोहम्मद अफसार की पीट-पीटकर हत्या!

मॉब लिंचिंग: बिहार के भागलपुर में मोहम्मद अफसार की पीट-पीटकर हत्या!

बिहार में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है, मजदूर और गरीब मोहम्मद अफसार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है

बिहार के भागलपुर में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चकफतमा व मनमोधाचक के समीप माॅब लिंचिंग कर एक 35 वर्षीय मजदूर युवक की हत्या कर दी गयी और शव को नदी किनारे छोड़ दिया गया।

मृत व्यक्ति का नाम मोहम्मद अफसार है
प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, मृत युवक मोहम्मद अफसार लोदीपुर थाना क्षेत्र के मीरनचक गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह बांका के मसूरिया गांव स्थित अपने ससुराल में पत्नी व बच्चे के साथ रहता था। कभी कभार वह घर आता था।

शनिवार की शाम को वह घर ही जा रहा था कि चकफतमा के समीप वहां मौजूद भीड़ ने उसे संदिग्ध मानते हुए पीट पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी साथ चल रहे थे।

लेकिन, उन दोनों किसी तरह भीड़ के चंगुल से भागकर अपनी जान बचायी। हालांकि, अफसार भीड़ से नहीं बच सका और लोगों ने खदेड़ कर लाठी, राॅड से पीट कर हत्या कर दी।

जब मीरनचक के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो लोग उसे देखने पहुंचे और उसकी पहचान कर जगदीशपुर पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के जगदीशपुर व लोदीपुर पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी एसके सरोज व डीएसपी लाॅ इन ऑर्डर नेसार अहमद साह भी पहुंचे और मामले की छानबीन की। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी और शव को वहां से उठाया नहीं गया था। पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी थी।

घटना के बाद पुरे इलाके लोगों में गुस्सा
माॅब लिंचिंग कर युवक की हत्या किये जाने के बाद मीरनचक गांव के लोगों में घटना के प्रति काफी रोष है।

ग्रामीणों का कहना था कि मीरनचक चकफतमा और मनमोधाचक गांव अगल बगल मे ही है। भीड़ जब हमला कर रही थी तो उसे कैसे नहीं पहचान पाया।

मोहमद अफसार को तीन बेटी है और सभी ससुराल में ही रहते हैं। गांव में मां और तीन बहन रहती है। छोटा भाई मुंबई में काम करता है। समय मिलने पर वह अपने घर आता था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading