
फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने लखनऊ में हिंदू नेता कमलेश तिवारी की मौत के बाद अपनी जान को भी खतरे में बताया है। उन्होंने कहा कि तिवारी को जिहादियों ने मारा।
#SadhviPrachi claims threat to life, demands security https://t.co/xN2Gcafxqs pic.twitter.com/jcsGuTzILP
— News24 India (@news24tvchannel) October 20, 2019
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में साध्वी ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सरकारों से खुद के लिए सुरक्षा की मांग की।
#SadhviPrachi ने कहा, "ISIS से मुझे कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, अब तक इस पर चर्चा नहीं की लेकिन #KamleshTiwari की हत्या ने मुझे परेशान कर दिया" https://t.co/NaKiCPP6LK
— Quint Hindi (@QuintHindi) October 20, 2019
उन्होंने कहा, आईएसआईएस से मुझे कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। मैं ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखती हूं और अब तक इस पर चर्चा नहीं की है। लेकिन कमलेश तिवारी की हत्या ने मुझे परेशान कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा, कुछ दिनों पहले कुछ अज्ञात व्यक्ति मेरे आश्रम में आए थे और मेरे बारे में पूछताछ कर रहे थे। मुझे लगता है मुझे सुरक्षा की जरूरत है। साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा जिहादियों को भारत में संरक्षण दिया जा रहा है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
Firebrand Hindu leader #SadhviPrachi after the murder of Hindu leader #KamleshTiwari in Lucknow, has said that she also faces a threat to her lifehttps://t.co/Z1zOoScC3Q#NationalNews #OmmcomNews
— Ommcom News (@OmmcomNews) October 20, 2019
साध्वी ने कहा, योगी सरकार को चाहिए कि वह इस बात की जांच करे कि कमलेश तिवारी की सुरक्षा क्यों हटाई गई और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
गौरतलब है कि पूर्व हिंदू महासभा के नेता और हिंदू समाज पार्टी प्रमुख कमलेश तिवारी की लखनऊ में शुक्रवार को उनके घर स्थित कार्यालय में गला रेतने के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source