मुस्लिम चार शादियां करके बच्चे पैदा करते हैं और वे आतंकवादी बन जाते हैं- वेदांती

मुस्लिम चार शादियां करके बच्चे पैदा करते हैं और वे आतंकवादी बन जाते हैं- वेदांती

रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने एक और विवादित बयान देकर तहलका मचा दिया है। उन्होंने इस बार कहा है कि कट्टर मुस्लिम चार-चार शादियां करते हैं। फिर बच्चे पैदा करते हैं और अपनी पत्नियों को तलाक दे देते हैं। बाद में इनके बच्चे आतंकवादी बन जाते हैं। यह बात वेदांती ने एक जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोल रहे थे।

वेदांती ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों लोगो ने जम्मू-कश्मीर पर उसी तरह विजय प्राप्त की है, जिस तरह त्रेता युग मे भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी।

वेदांती ने उम्मीद जताई कि 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर का निर्णय आ जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में आस्था रखते हैं, जो भी निर्णय आएगा उसका सम्मान करेंगे।

वेदांती ने आगे कहा कि 70 सालों से कश्मीर में कुछ कांग्रेस के गद्दार नेताओं की वजह से आतंकवाद फलता फूलता रहा है। आपको बताते जाए कि वेदांती कल उत्तर प्रदेश के इटावा में विजयादशमी के मौके पर हिंदू सेवासमिति की रामविजय यात्रा में शामिल हुए थे।

इस दौरान माइक संभालते ही उन्होंने मुस्लिम धर्म को निशाने पर ले लिया और जनसंख्या की समस्या को इस्लाम और आतंकवाद से जोड़ दिया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں