मुसलमानों पर जब भी जुल्म होता है, संयुक्त राष्ट्र खामोश रहती- इमरान ख़ान

मुसलमानों पर जब भी जुल्म होता है, संयुक्त राष्ट्र खामोश रहती- इमरान ख़ान

बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि मुसलमानों पर जब भी अत्याचार होता है तो संयुक्त राष्ट्र शांत रहता है। यह बात प्रधानमंत्री इमरान ने शुक्रवार काे देश को संबोधित करते हुए कही। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यदि कश्मीर में मुसलमान नहीं होते तो पूरी दुनिया में हल्ला मच जाता।

इसे हम इंटरनेशनल कम्युनिटी कहते हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र कहते हैं, वे मुसलमानों पर अत्याचार की बात पर शांत रहते हैं। इमरान ने आगे कहा कि भारत अब बालाकोट की तरह ही पीओके में भी कुछ कर सकता है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तानी पीएम ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें उसकी विचारधारा को समझना होगा। यह नफरत में पैदा हुई जमात है, जो हिंदुओं को ही श्रेष्ठ समझते हैं।

इमरान खान ने कहा कि आरएसएस मुस्लिमों को सेकंड क्लास सिटिजन बनाकर रखना चाहता है। सारी दुनिया देख रही है कि कश्मीर में क्या हो रहा है।

इसके बाद इमरान ने कहा कि वे कश्मीर के मसले को फिर वैश्विक संस्था की सालाना सभा में उठाएंगे। मैं संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में भी इस मुद्दे को उठाऊंगा। इमरान ने कहा कि यदि आज दुनिया कश्मीरियों के लिए नहीं खड़ी होगी तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading