मुसलमानों के खिलाफ़ ट्वीट करने पर कपिल मिश्रा पर पुलिस में शिकायत!

मुसलमानों के खिलाफ़ ट्वीट करने पर कपिल मिश्रा पर पुलिस में शिकायत!

प्रदूषण मामले में ट्वीट कर विधायक कपिल मिश्रा फंस गए हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए गए फोटोग्राफ और संदेश के जरिये संप्रदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विधायक कपिल मिश्रा के खिलाफ जामिया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।

जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत दर्ज होने के बाद कपिल मिश्रा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, जामिया नगर निवासी महमूद अहमद ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि यह संप्रदाय विशेष पर की गई आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी है।

इस शिकायत में आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए विधायक कपिल मिश्रा की टिप्पणी को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला करार दिया है। इससे संप्रदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे बयान से आपसी भाईचारा खत्म होगा।

उन्होंने इसे विधायक की गंदी मानसिकता करार देते हुए इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यह शिकायत सोमवार को जामिया नगर पुलिस स्टेशन में की गई है।

शिकायत में यह भी आपत्ति जताई गई कि ट्वीट के बाद इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। ऐसी टिप्पणी दो संप्रदायों के बीच दरारें पैदा करने वाली हैं।

कपिल मिश्रा ने जनसंख्या नियंत्रण, दिवाली और पटाखों को जोड़ते हुए एक विवादित ट्वीट किया है। मिश्रा ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें बस स्टैंड पर संप्रदाय विशेष का एक समूह दिखाई दे रहा है।

ट्वीट में लिखा है कि पॉल्यूशन कम करना है तो ये वाले पटाखे कम करो, दिवाली के पटाखे नहीं। मिश्रा की ओर से की गई इस टिप्पणी को पटाखे से जोड़ा है। सोशल मीडिया में इसकी आलोचना हो रही है। हालांकि फॉलोवर, ट्वीट के बाद रीट्वीट भी कर रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने इशारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पटाखों पर पाबंदी की भी आलोचना की है। ट्वीट में कहा है कि इनपर नियंत्रण करना जरूरी है। दिवाली पर पटाखे जलाने पर पाबंदी के बावजूद आतिशबाजी हुई।

मिश्रा ने ट्वीट के जरिये आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मिश्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, कह तो रहा हूं कि पूरी की पूरी भाजपा इस अभियान में लगी रही कि लेजर शो को विफल कर प्रदूषण बढ़ाएं।

समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाएं जाने की रणनीति का हिस्सा है। प्रदूषण कम करने के इस काम में जब दिल्ली के लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर हमारे साथ आ रहे हैं, उसे क्यों आप नफरत से जोड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली पर कम पटाखे फोड़ने के लिए सराहना की। दिवाली पर राष्ट्र्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर पांच साल में सबसे कम रहा, लेकिन हमारा लक्ष्य इसे खत्म करना है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading