मुश्किल में ट्रम्प, महाभियोग चलाने की प्रक्रिया हुई शुरू!

मुश्किल में ट्रम्प, महाभियोग चलाने की प्रक्रिया हुई शुरू!

दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पलोसी ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की।

हम आपको बता दें कि डोनल्ड ट्रंप पर ये महाभियोग यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमीर जेलेंस्की के बीच हुई फोन पर बातचीत के बाद चलाना शुरु किया गया है। व्हाइट हाउस की ओर से जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बातचीत की डिटेल्स भी जारी कर दी गई है। इसी के बाद ट्रंप पर महाभियोग की प्रक्रिया शुरु की गई है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमीर जेलेंस्की पर दबाव बनाया कि वह ट्रंप के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाईडन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू करें, हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

इस बातचीत में ट्रंप ने जेलेंस्की को 25 जुलाई को डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन और एक यूक्रेनी गैस फर्म में काम करने वाले उनके बेटे के खिलाफ जांच शुरु करने को कहा। ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच फोन पर ये बातचीत व्हिसल ब्लोअर की शिकायत के बाद सार्वजनिक की गई है।

हालांकि महाभियोग की प्रक्रिया निचले सदन में पूरी हो भी जाएगी तो इसका रिपब्लिकन के बहुमत वाले सीनेट से पास होना मुश्किल है। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति के पद से हटाने के लिए 20 रिपब्लिकन सांसदों की जरूरत होगी, जो अपने राष्ट्रपति का ही विद्रोह करें।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading