इजराइल ने यरुशलम मामले के मंत्री फ़ादी अलहदमी को किया गया!

इजराइल ने यरुशलम मामले के मंत्री फ़ादी अलहदमी को किया गया!

ज़ायोनी पुलिस ने क़ुद्स मामलों के मंत्री को गिरफ़्तार कर लिया है।
ज़ायोनी पुलिस ने क़ुद्स मामलों के फ़िलिस्तीनी मंत्री फ़ादी अलहदमी को अतिग्रहित इलाक़े में राजनैतिक गतिविधियों के इल्ज़ाम में गिरफ़्तार कर लिया।

फ़िलिस्तीनी न्यूज़ एजेंसी वफ़ा के मुताबिक़, ज़ायोनी पुलिस ने बुधवार तड़के पूर्वी अलक़ुद्स के अस्सवाना मोहल्ले में फ़ादी अलहदमी के घर पर धावा बोल दिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाने से पहले उनके घर की बहुत ही अपमानजक तरीक़े से तलाशी ली।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, ज़ायोनी पुलिस के प्रवक्ता मिकी रोज़नफ़्लेड ने कहा कि हदमी को स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन की ओर से पूर्वी अलक़ुद्स में वर्जित राजनैतिक गतिविधियों के क़ानून का उल्लंघन करने के इल्ज़ाम में हिरासत में लिया गया है।

स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन का मुख्यालय अतिग्रहित पश्चिमी तट के रामल्ला शहर में है जो पूर्वी अलक़ुद्स के 10 किलोमीटर उत्तर में है।
हादी अलहदमी की गिरफ़्तारी की फ़िलिस्तीन स्वतंत्रता संगठन पीएलओ ने निंदा करते हुए इसे ज़ायोनी शासन की क़ुद्स के यहूदीकरण की साज़िश को व्यवहारिक बनाने का हिस्सा बताया।

इसके अलावा स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रवक्ता इब्राहीम मेल्हेम ने कहा कि इस्राईल ने इस पवित्र शहर के यहूदीकरण की नीति के तहत यह कार्यवाही की है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں