नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव ने NRC और CAA का समर्थन किया है,अर्पणा ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि जो भारत का है उसे रजिस्टर में अंकित होने में क्या दिक्कत है।
बता दें कि अपर्णा पहले भी अपनी पार्टी से अलग राय रखती रही हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनआरसी को भाजपा की डराने वाली रणनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि एनआरसी अगर लागू हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही यहां से जाना पड़ जाएगा क्योंकि वह उत्तराखंड के हैं।

एनआरसी व सीएए के खिलाफ रविवार रात जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सोमवार को देश भर के कई विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए एनआरसी व सीएए का विरोध किया।
विद्यार्थियों का कहना है कि इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए यह देश व संविधान के खिलाफ है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source