मुम्बई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ़ पाकिस्तान में चलेगा केस!

मुम्बई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ़ पाकिस्तान में चलेगा केस!

पाकिस्तान के लाहौर में आतंकवाद-रोधी अदालत ने आज ऐलान किया है कि जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद और अन्य जेयूडी के नेताओं के खिलाफ सात दिसंबर को अभियोग लाएगी।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, अब आतंकी फंडिंग के मामले में हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तानी कोर्ट में मुकदमा चलेगा। आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद और अन्य नेताओं को जुलाई में बुक किया गया था। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया ने दी है।

इसी साल जुलाई महीने में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया था।

हाफिज सईद को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। इसके बाद उसे पाकिस्तान की एक जेल में रखा गया था।

हाफिज सईद की गिरफ्तारी टेरर फंडिंग से जुड़े कई मामलों में की गई थी। हाफिज सईद को काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading