डॉक्टर प्रियंका हत्याकांड: भीड़ ने घेेेेरा थाना, आरोपियों को सौपने की मांग

डॉक्टर प्रियंका हत्याकांड: भीड़ ने घेेेेरा थाना, आरोपियों को सौपने की मांग

हैदराबाद- शादनगर थाने के बाहर महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी हत्याकांड में आरोपितों को प्रदर्शनकारियाें ने सौपने की मांग के साथ प्रदर्शन किया। आरोपितों को कोर्ट तक ले जाने में नाकामी के बाद मजिस्ट्रेट ने थाने पर पहुंच कर चारों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिया।

इससे पूर्व हजारों प्रदर्शनकारियों ने शादनगर थाने पर प्रदर्शन किया। महिला डॉक्टर से हैवानियत के बाद उसकी हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपितों को जनता को सौंपन की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिला भी मौजूूूद थींं।

आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस थाने के निकट बनाये गये बैरिकेडिंंग को तीन बार तोड़ डाला। इन महिलाओं की एक ही मांग थी कि पुलिस अपराधियों का थाने में एनकाउंटर कर दे या फिर आरोपितोंं को भीड़ को सौंप दे। पुलिस को प्रदर्शनकारियाेें का नियंत्रित करने के लिए कई बार लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिये आंसू गैस के गोल भी छोड़ने पड़े।

थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़़ के बीच पुलिस काे आरोपितों का मेडिकल कराने के लिए डॉक्टरों की टीम को थाने में ही बुलाना पड़ा। भारी भीड़ के आगे बेवश पुलिस आरोपितों को कोर्ट भी नहीं ले जा सकी। आलाअधिकारियों के अनुराेेध पर मंडल मजिस्ट्रेट पांडुनायक ने थाने में पहुंचकर आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल में भेजने के आदेश दिये।

 

इस बीच प्रदर्शनकारियोंं ने पुलिस के काफिले पर चप्पल और पत्थर बरसाये। पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुुुुआ है। पुलिस शादनगर, चेवेल्ला और शमशाबाद के सहायक पुलिस कमिश्नर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस आयुक्त सज्जनर भी शादनगर पहुंच गये।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading