
पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की सीनियर लीडर सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। खबर के मुताबिक वे लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सुषमा स्वराज ने 2019 लोकसभा चुनाव से खुद को अलग रखा था।
पस्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में नितिन गडकरी भी एम्स पहुंचेंगे।
निधन से करीब चार घंटे पहले ही सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर संसद में जम्म कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पारित होने को लेकर खुशी जताई थी और प्रधानमंत्री की तारीफ की थी।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source