मीडिया रिपोर्ट में दावा- ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मारा गया

मीडिया रिपोर्ट में दावा- ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मारा गया

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिसे अलकायदा की लीडरशिप का वारिस चुना गया था, मारा गया है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से वहां की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। एनबीसी ने कहा कि तीन अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके पास हमजा बिन लादेन के मारे जाने की सूचना थी, लेकिन उन्होंने इस घटना की तारीख और स्थान के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

वहीं एक अन्य मीडिया संस्थान न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि उनके पास इस बात की पक्की खबर थी कि पिछले दो साल से चलाए जा रहे एक ऑपरेशन में जिसमें अमेरिका भी शामिल था, में हमजा मारा गया है। हालांकि, रिपोटर्स ने जब ओवल ऑफिस में हमजा के मारे जाने पर सवाल किया, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ना तो इनकार किया और ना ही एनबीसी की रिपोर्ट को गलत ठहराया।  उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।”

एनबीसी और न्यूयॉर्क टाइम्स दोनों की ही रिपोर्ट यह इस बात की ओर इशारा करती है कि हमजा बिन लादेन अमेरिकी विदेश विभाग की उस घोषणा से पहले ही मारा गया था, जिसमें उसके ऊपर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा गया था। अमेरिका ने यह ऐलान इसी साल फरवरी में किया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी हमले में मारे गए अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम इसी साल 28 फरवरी को अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया था, जिसके बाद से हमजा पर यात्रा प्रतिबंध लगने के साथ ही उसकी संपत्तियां भी जब्त हो गई थीं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading