मिस्र का वीडियो जम्मू कश्मीर के DPS राजबाग स्कूल का बताकर शेयर

20 जुलाई को, मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति बच्चों को बड़ी बेरहमी से पीट रहा है। रॉय ने एक अन्य यूज़र द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को एक संदेश के साथ कोट ट्वीट किया। रॉय के अनुसार, वीडियो में बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने वाले शख्स की पहचान DPS राजबाग स्कूल के एक शिक्षक स(श)किल अहमद अंसारी नाम के रूप में हुई है। गूगल पर स्कूल के बारे में सर्च करने पर, हमनें पाया कि DPS स्कूल जिसे DPS राजबाग स्कूल बताया गया है वह जम्मू कश्मीर के कठुआ में स्थित है।

इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर कई लोगों ने समान दावे से साझा किया है कि यह घटना DPS राजबाग में हुई है।

ऑल्ट न्यूज़ के अधिकृत व्हाट्सअप नंबर पर भी कई लोगों ने इस वीडियो की तथ्य जांच करने के लिए संपर्क किया।

मिस्र का वीडियो

जुलाई 2018 में, ऑल्ट न्यूज़ ने इस वीडियो की पड़ताल की थी, जिसमें वीडियो में अपराधी व्यक्ति को गुजरात के वलसाड के RM VM स्कूल का शिक्षक बताया गया था। हमनें पाया था कि वायरल वीडियो भारत का नहीं है, बल्कि मिस्र का है, जहां ओसामा मोहम्मद ओथमैन नाम के एक अनाथालय के मैनेजर जब बच्चों को पीट रहे थे तो उनकी पत्नी ने चुपके से इसे रिकॉर्ड कर लिया गया था।

5 अगस्त, 2014 के डेली मेल द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक,“वीडियो में दिख रहा है ओसामा मोहम्मद ओथमैन बच्चों को पैर से मारते हैं और बच्चे उस वक़्त दर्द से चीख उठते है और वहां से भाग जाते हैं। राज्य द्वारा संचालित अल-अहराम अखबार ने बताया कि ओथमान की पत्नी ने दो महीने पहले गीज़ा में डार मक्का अल-मोकरमा अनाथालय में यह वीडियो लिया था”-(अनुवाद)।

2014 में BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ओथमान को सात बच्चों को प्रताड़ित करने और उनके जीवन को खतरे में डालने के लिए तीन साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी। दो साल की सख्त सजा और तीसरे साल में ज़मानत के लिए $110 (£87) का भुगतान को शामिल किया गया है।

इससे यह पता चला कि अपराधी व्यक्ति DPS स्कूल के शिक्षक नहीं है। रॉय ने दावा किया था कि शिक्षक का नाम शकील अहमद अंसारी है, जबकि वह काहिरा अनाथालय के प्रमुख ओसामा मोहम्मद ओथमान थे।

सोशल मीडिया में मिस्र के बच्चों की पिटाई के एक वीडियो को, जम्मू कश्मीर के एक स्कूल के शिक्षक के दावे के साथ प्रसारित किया गया। इससे पहले भी, इसी वीडियो को गुजरात के वलसाड के एक स्कूल के शिक्षक के रूप में साझा किया गया था। बच्चों की पिटाई करने के एक अन्य वीडियो को DPS राजबाग का बताकर पहले भी साझा किया जा चूका है।

The post मिस्र का वीडियो जम्मू कश्मीर के DPS राजबाग स्कूल का बताकर शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading