मिलिए 23 साल टिकटोक स्टार से जो घर बैठे कमाती है इतना !

मिलिए 23 साल टिकटोक स्टार से जो घर बैठे कमाती है इतना !

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसी व्यक्ति की जिंदगी किस कदर बदल सकता है, इसका उदाहरण 23 वर्षीय होली हॉर्न के नाम से दिया जा सकता है। होली हॉर्न के टिकटॉक पर कुल 1.6 करोड प्रशंसक हैं।

वह इतनी विख्यात हो चुकी है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अंगरक्षक रखती है और उसकी मां ने अब नौकरी भी छोड़ दी है। होली हॉर्न जो ब्रिटेन की बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। आकर्षक होंठ, चौड़ी भूरी आंखें और मेनिक्योर किए हुए नाखूनों के साथ वह अपने सिर को कैमरे की ओर झुकाकर सीटी बजाती है तो प्रशंसक दीवाने हो जाते हैं।

उसका टिकटॉक वीडियो 15 सेकंड में ही समाप्त हो जाता है, लेकिन लोगों के बीच इसकी अपील चौंकाने वाली है। इस छोटी सी वीडियो क्लिप को 7.72 करोड़ बार देखा जा चुका है, जो पिछले साल टिकटॉक पर अपलोड किया गया था।

मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बीबीसी के ’स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ के निर्माता अपने प्रति एपिसोड पर 1 करोड दर्शक ही जुटा पाते हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर होली को एक अभूतपूर्व सुपरस्टारडम दिया है। उनकी इस सफलता पर जो सबसे ज्यादा खुश हैं, वह हैं उनकी 45 वर्षीय मां जोडी ने द मेल को कहा, “मेरे दोस्त इस तरह से पेश आए कि यह क्या हो गया ? ईमानदारी से कहूं तो यह अजीब है। मैं वास्तव में इसे समझ नहीं पा रही हूं, लेकिन वह इससे पैसे कमा रही है। इसलिए हम भी इसके साथ ही हैं। यह एक आकर्षक कैरियर है। इसने मुझे आश्चर्य में डाल दिया है।“

होली अभी तक तो अपने भाई-बहन मेगन (19) और फीनिक्स (12) के साथ घर पर रहती थी। मगर अब वह विज्ञापनदाताओं और एजेंटों से मिलने के लिए अपने परिवार के साथ लंदन के करीब वेस्ट ससेक्स में एक चार-बेडरूम वाले घर में शिफ्ट हो गई हैं। जब वह किसी कार्यक्रम में होती हैं तो उनके साथ बॉडीगार्डों की टीम होती है। अपनी सफलता पर होली का कहना है, “यह बहुत प्यारा है।“

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading