कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री और अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री और अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आज एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह घुसपैठिया हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बता दिया है।

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान सबके लिए है। ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिये हैं। घर आपका गुजरात है, आ गए दिल्ली। आप खुद माइग्रेंट हैं। वैध-अवैध बाद में पता चलेगा।

चौधरी ने आगे बताया कि ‘वे दिखाना चाहते हैं कि मुसलमान को भगाएंगे। मुसलमान को भगाने की उनकी हिम्मत नहीं है। मुसलमान हमारे देश का नागरिक है, वे यहां से क्यों भागेगा ? हिंदुस्तान सबके लिए है जितना हिंदुओं के लिए उतना ही मुसलमान के लिए है। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। सबके सहयोग से हिंदुस्तान बना है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाली केंद्र सरकार पूरे देश में एनआरसी ( NRC) लागू करने की बात कह रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू करने का वादा किया है

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading