मायावती को मुसलमानों का सहारा,इस मुस्लिम नेता को सौंपी पार्टी की जिम्मेदारी,देखिए

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आरएस कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है,2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी मुखिया मायावती ने बड़ी कार्यवाही करी है।

पार्टी मुखिया मायावती ने अपने पुराने करीबी पूर्व राज्यसभा साँसद बाबू मुनकाद अली को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है,पार्टी के संसदीय दल का नेता भी बदल दिया गया है। पहले यह जिम्मेदारी अमरोहा के सांसद दानिश अली के पास थी, लेकिन उनकी जगह जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव को सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रदेश संगठन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को यूपी का नया स्टेट हेड नियुक्त किया है। पहले यह जिम्मेदारी आरएस कुशवाहा के पास थी, जिन्हें अब पार्टी की केंद्रीय यूनिट का महासचिव बनाया गया है।

संसदीय दल के नेता में बदलाव: मायावती ने लोकसभा में बीएसपी के संसदीय नेता को भी बदल दिया है। पहले यह जिम्मेदारी अमरोहा से सांसद दानिश अली के पास थी। अब उनकी जगह जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading