महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और NCP में सीट बंटवारों पर सहमति बनी!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और NCP में सीट बंटवारों पर सहमति बनी!

कांग्रेस के लोकसभा सांसद हुसैन दलवई ने गुरुवार को कहा है कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। कांग्रेस और एनसीपी समान संख्या में सीटों को साझा करेंगे और 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

हमने पहले ही 100 सीटों पर फैसला कर लिया है, जो साझा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा चल रही है। दलवी ने कहा कि सूची को समीक्षा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को भेजा जाएगा।

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी अपनी दूसरी बैठक करने वाली है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटें हैं। कांग्रेस व एनसीपी इनमें से 250 पर चुनाव ही लड़ रही है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں