महाराष्ट्र में सियासी घमासान: कांग्रेस-NCP के सम्पर्क में शिवसेना!

महाराष्ट्र में सियासी घमासान: कांग्रेस-NCP के सम्पर्क में शिवसेना!

आज शिवसेना विधायक दल की मीटिंग में अनौपचारिक रूप से पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा की तरफ से कोई ऑफर नहीं आया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि कई अफवाहें चल रही हैं.

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि उन पर यकीन ना करें। शिवसेना के पास कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है। मीडिया के जरिए कुछ प्रस्ताव देना शुरू हुआ है. हम मित्र दलों को शत्रु नहीं मानते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा जो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ तय हुआ है, उसको किया जाना चाहिए। हम स्थिर सरकार देंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस को दिवाली के दिन प्रेस वालों के साथ अनौपचारिक चर्चा में बयान नहीं देने चाहिए थे।

सीएम फडणवीस के बयान के बाद ही चर्चा बंद हुई। मुझे यकीन है कि सब सही होगा।

शिवसेना के करीबी सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज शिवसेना विधायकों की बैठक को 15 मिनट तक संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा, एनसीपी और दूसरे दलों के MLA उनके संपर्क में हैं।

उन्‍होंने शिवसेना विधायकों से किसी भी बात को लेकर चिंतित ना होने से के लिए कहा है। इस बैठक में विधायकों ने ये भी बात उठाई कि कई जगहों पर भाजपा के बागी प्रत्याशियों की वजह से शिवसेना के उम्मीदवार हारे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں