महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने PM मोदी को कहा ‘देश के पिता’ ट्विटर पर हुईं ट्रोल !

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने PM मोदी को कहा ‘देश के पिता’ ट्विटर पर हुईं ट्रोल !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. महाराष्ट्र  के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस  की पत्नी अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी को 69वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. अमृता ने ट्विटर पर पीएम मोदी को लिखे बधाई संदेश में उन्हें देश का पिता कहा है. जिस वजह से लोग उनकी खींचाई कर रहे है.

अमृता फडणवीस ने लिखा, “देश के पिता नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री हमें समाज की बेहतरी के लिए अथक परिश्रम करने को प्रेरित करते हैं.” उनके इसी ट्वीट को लोग ट्रोल कर रहे है. कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि देश के राष्ट्र के पिता केवल महात्मा गांधी हैं. और सदा वही रहेंगे.

एक ट्विटर यूजर ने रिप्लाई में कहा कि वह हमारे देश के पिता नहीं है. कोई भी देश का पिता नहीं हो सकता है. वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ भारतीय पीएम हैं.

एक अन्य यूजर ने कहा हमारे राष्ट्र के पिता केवल महात्मा गांधी हैं.

गौरतलब हो कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर अलग अलग क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने उन्हें बधाई दी. अभी भी प्रधानमंत्री को लोग बधाइयां संदेश भेज रहे है. सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी का बर्थडे ट्रेंड कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने आज दोपहर में गांधीनगर में अपनी मां से मिलने आवास पर पहुंचे और उनके साथ भोजन किया. तस्वीरों में प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर मां का अभिवादन करते और मां अपने बेटे को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں