“भगवा कपड़े पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे और मंदिरों में रेप कर रहे”

“भगवा कपड़े पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे और मंदिरों में रेप कर रहे”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भोपाल  में कहा, ‘भगवा वस्त्र  पहन कर लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहन कर बलात्कार हो रहे हैं. मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं, क्या यहीं हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म  को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा.’ उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

हाल ही में दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी  और बजरंग दल को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से धन ले रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि आईएसआई के लिए मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान जासूसी कर रहे हैं

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर सवाल के जवाब में कहा था कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘शासन का गुजरात मॉडल’ लागू किया है, जिसका मकसद निर्दोष लोगों को फंसाना और फर्जी मामले दर्ज करना है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں