महाराष्ट्र के जालना में बाइक डूबने की घटना को मीडिया ने चेम्बूर का बताकर खबर प्रकाशित किया

न्यूज़ 18 द्वारा एक वीडियो, जिसमें एक बाइक को पानी से भरे हुए गढ्ढे में गिरा हुआ देखा जा सकता है, मुंबई के चेम्बूर का बताया गया था। वीडियो के साथ लिखा है –“#MumbaiCrumbling चेम्बूर में एक 2 व्हीलर गहरे पानी में तक़रीबन डूब गया -(अनुवाद)”। न्यूज़ 18 के इस ट्वीट को पत्रकार सुचिता दलाल ने एक संदेश के साथ रीट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा था।

नई दुनिया, NDTV और पंजाब केसरी ने भी इस वायरल वीडियो पर खबर प्रकाशित करते हुए इसे मुंबई के चेम्बूर का बताया है।

2019-07-09 20_02_33-बारिश मुंबई चेंबूर बाइक - Google Search
इस वायरल वीडियो को स्क्रोल ने भी अपने लेख में भी प्रकाशित किया था, जिसका शीर्षक,“देखिये: मुंबई की भारी बारिश में दोपहिया वाहन खुले नाले में गिरा-(अनुवाद)” था। हालांकि, सोशल मीडिया में इस वीडियो के मुंबई से होने या ना होने पर उठ रहे सवालों के चलते स्क्रोल ने अपने इस लेख में बाद में बदलाव किया।

इसके अलावा Nyooz TV और न्यूज़रूम पोस्ट ने इस वीडियो को मुंबई के चेम्बूर की घटना बताकर प्रकाशित किया हैं।

जालना, महाराष्ट्ट्र की घटना

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में स्थान से संबधित दो तरह के दावे किये गए थे, जिसमें पहले दावे में इस वीडियो को मुंबई के चेम्बूर की घटना का बताया गया है और अन्य एक दावे में इस घटना को जालना का बताया गया। ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इस वीडियो को सोशल मीडिया में सबसे पहले पुणे स्थित एक पत्रकार अभिजीत देशमुख ने 3 जुलाई, 2019 को पोस्ट किया था। उन्होंने इस वीडियो को जालना, महाराष्ट्र का बताया था।

जब ऑल्ट न्यूज़ ने अभिजीत से इस वीडियो के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु संपर्क किया, तब उन्होंने बताया कि यह वीडियो जालना का है और वह इस जगह को अच्छे से पहचानते भी हैं क्योंकि वे भी जलाना से ही हैं। उन्होंने उस स्थान का एक और वीडियो साबुत के तौर पर 9 जुलाई, 2019 को ट्वीट किया है।

इन दोनों वीडियो के स्थान में काफी समानता देखने को मिल रही है। वीडियो में दिख रहे कुछ स्थान जैसे कि शाश्वत हॉस्पिटल को गूगल अर्थ पर सर्च करने से हमने पाया कि यह अस्पताल जालना, महाराष्ट्र में मौजूद है। वायरल वीडियो और अभिजीत द्वारा प्राप्त वीडियो की समानता को नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है।

इस वीडियो को इंडिया टुडे समूह की न्यूज़ चैनल आज तक ने भी मुंबई के चेम्बूर का बताकर प्रसारित किया था। इंडिया टुडे ने इस वीडियो को चेम्बूर का बताते हुए एक लेख भी प्रकाशित किया था, बाद में उन्होंने लेख को अपडेट करते हुए इस घटना को जालना का बताया और इसके संदर्भ में एक तथ्य जांच लेख भी प्रकाशित किया।

निष्कर्ष के तौर पर, कई बड़े मीडिया संगठनो ने जिस वीडियो को मुंबई के चेम्बूर का बताकर प्रसारित किया था, दरअसल वह घटना महाराष्ट्र के जालना में हुई थी।

इस वीडियो को समान दावे के साथ फेसबुक पर भी साझा किया जा रहा है।

The post महाराष्ट्र के जालना में बाइक डूबने की घटना को मीडिया ने चेम्बूर का बताकर खबर प्रकाशित किया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading