मलेशिया में रहने वाले हिन्दुओं पर डॉक्टर जाकिर नाइक ने उठाए सवाल!

मलेशिया में रहने वाले हिन्दुओं पर डॉक्टर जाकिर नाइक ने उठाए सवाल!

मलेशियाई सरकार के एक मंत्री द्वारा मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर बयान दिया गया है। मानव संसाधन मंत्री एम. कुलसेगरन द्वारा कहा गया है कि वह कैबिनेट बैठक में मुस्लिम उपदेशक डॉक्टर जाकिर नाइक के मलेशिया में भारतीयों के खिलाफ कथित उकसावे का मुद्दा भी उठाएंगे।

दरअसल, बात यह है कि जाकिर नाइक द्वारा कहा गया था कि मलेशिया में रहने वाले हिंदू मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से ज्यादा नरेंद्र मोदी के प्रति वे वफादार हैं।

आगे उन्होंने कहा था कि जाकिर नाइक को मलेशियाई मामलों की आलोचना या स्थानीय समुदायों में हस्तक्षेप करने का कोइ भी हक नहीं है। मंत्री के मुताबिक़, ‘जाकिर नाइक एक बाहरी आदमी है, एक भगोड़ा है और उसे मलेशियाई इतिहास की बहुत ही कम जानकारी है। इसलिए उसे स्थानीय लोगों को नीचा दिखाने जैसा विशेषाधिकार नहीं मिलना चाहिए।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, मंत्री ने आगे जाकिर को लेकर कहा कि जाकिर नाइक का बयान किसी भी तरह से मलेशिया के स्थायी निवासी होने का पैमाना नहीं है और इसलिए मलेशियाई हिंदुओं पर सवाल उठाने वाले जाकिर नाइक पर एक्शन भी होना चाहिए।

वहीं गौरतलब है कि नाइक भारत में नफरत फैलाने वाले अपने भाषणों से युवाओं को आतंकवादी गतिविधयों के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों का आरोपी भी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading