
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दुष्कर्म के चलते पीड़िता को गर्भपात का सामना करना पड़ा।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सदर थाना बांसवाड़ा के पुलिस अधिकारी बाबूलाल मोरारिया के अनुसार, “महिला अपने साथी के साथ जा रही थी तभी बाइक पर तीन युवक आए और उसके साथी पर तलवार से हमला किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।”
उन्होंने कहा, “इसके बाद वे लोग महिला को सुनसान स्थान पर ले गए, जहां तीनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।” महिला को पांच अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया और उसके साथ तीनों आरोपियों ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया। यहां भी और लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच, अपनी महिला साथी को आरोपियों से बचाने में नाकाम रहने पर व्यक्ति ने गांव वापस आकर पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। मोरारिया ने कहा कि पुलिस ने इसके बाद जांच शुरू की और उसकी कॉल डिटेल्स के माध्यम से वह पीड़िता तक पहुंची और फिर पूरी बात सामने आई। घटना 13-14 जुलाई की है, लेकिन मामला प्रकाश में तब आया जब आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source