ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की मांगें, काम पर लौटने की अपील की

ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की मांगें, काम पर लौटने की अपील की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हड़ताल पर गए डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों की हालत खराब है। ममता ने कहा कि आंदोलनकारी डॉक्टरों से उनकी बातचीत विफल हो गई है, लेकिन बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करती हूं। हजारों मरीज इलाज का इंतजार कर रहे हैं।”

ममता ने कहा, “हम उनकी सभी मांगें स्वीकार करते हैं। मैंने अपने मंत्रियों और मुख्य सचिव को डॉक्टरों से मिलने के लिए भेजा था। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए कल (शुक्रवार) और आज करीब 5 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए। आपको संवैधानिक संस्थाओं को सम्मान देना होगा।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “हमने एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया। हम किसी को पुलिस थाने लेकर नहीं गए। स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह से बाधित नहीं होनी चाहिए। मैं कोई सख्त कार्रवाई करने नहीं जा रही हूं। सद्बुद्धि आए।”

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading