पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर प्रसारित है।
ঘোর পরিবর্তন
দিদিও এখন জয় শ্রী রামPosted by ময়নাগুড়ি বিধানসভা এলাকার সকল বিজেপি কর্মী ও সমর্থক on Saturday, 21 September 2019
जैसा की उपरोक्त फेसबुक पोस्ट में देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी और अमित शाह ने सफ़ेद रंग के लिफ़ाफ़े जैसा कुछ पकड़ रखा है, जिसमें ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है। तस्वीर को ज़्यादातर बंगाली भाषा के संदेश के साथ साझा किया गया है और लोग ममता बनर्जी का उनके ‘पाखंड’ की वजह से मज़ाक उड़ा रहे है।
নটঙ্কি
যে মমতা ব্যানার্জি বিজেপি সমর্থকদের #জয়_শ্রীরাম স্লোগান শুনে তেড়ে যান, তিনিই হাসিমুখে জয়শ্রীরামের পোস্টার নিয়ে…Posted by Moloy Burman on Saturday, 21 September 2019
ऑल्ट न्यूज़ को अपने अधिकृत मोबाइल एप पर भी इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए अनुरोध किया गया है।

तथ्य जांच: फोटोशॉप तस्वीर
ममता बनर्जी और अमित शाह की तस्वीर फोटोशॉप की गई है। इस बात की पुष्टि गूगल पर एक साधारण से रिवर्स इमेज सर्च से हुई है जिससे हमारे सामने मूल तस्वीर आयी है। यह तस्वीर 18 सितंबर को दोनों नेताओं के बिच हुई हालिया बैठक की है जब ममता बनर्जी अमित शाह के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में विवादास्पद भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) अभ्यास पर चर्चा करने के लिए पहुंची थी।

न्यूज़ 18 के लेख में प्रकाशित, उपरोक्त तस्वीर में देखा जा सकता है कि लिफ़ाफ़े में कोई भी शब्द नहीं लिखा हुआ है, जब कि फोटोशॉप की गई तस्वीर में ‘जय श्री राम’ अंकित है। इस बात की तुलना करने के लिए मूल और फोटोशॉप तस्वीर को एक साथ नीचे रखा गया है।

NDTV द्वारा प्रसारित दोनों नेताओं की मुलाकात के वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
यहां ध्यान दिया जा सक्ता है कि ममता बनर्जी और अमित शाह ने ‘जय श्री राम’ लिखे हुए लिफाफे को नहीं पकड़ रखा है। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान ली गई तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।
The post ममता बनर्जी और अमित शाह के मुलाकात की फोटोशॉप तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source