लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे हुए जनपद हरदोई में मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करने और शिवलिंग तोड़ने की घटना सामने आई है,जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और ख़ौफ़ फैल गया है।तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की जा रही है. वहीं, लोगों ने भाजपा नेता समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली शहर इलाका स्थित सुभाष नगर मोहल्ले का है, जहां एक शिव मंदिर में अज्ञात अराजक तत्वों ने शिवलिंग को तोड़ दिया. बताया जाता है कि मंदिर परिसर में भाजपा नेता अरुण मौर्य के नेतृत्व में कुशवाहा समाज के लोगों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें कुशवाहा समाज की भूमि पर मंदिर बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई थी।
सूत्रों की माने तो कथित तौर पर इस मीटिंग के बाद शिवलिंग को तोड़ दिया गया. घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है. वहीं, पुलिस ने मंदिर के पुजारी की तहरीरपर भाजपा नेता समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source