भिवंडी पावर लूम उद्योग के अच्छे दिन आने की उम्मीद
ईश्वर बालबुते ने भिवंडी पहुंच कर पावर लूम उद्योग कारखानो का किया दौरा
भिवंडी ।। भिवंडी की दम तोड़ती पावर लूम उद्योग को पटरी पर लाने के लिए भिवंडी नयेगांव पावर लूम संघर्ष समिति और ओ बी सी सेल ने फिर एक बार संघर्ष शुरू कर दिया है, जिनकी मांग पर आज महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ओ बी सी सेल के अध्यक्ष ईश्वर बालबुते ने भिवंडी पहुंच कर यहाँ के पावर लूम उद्योग कारखानो का दौरा किया और आश्वासन दिया कि इस मामले को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रिमों शरद पवार के समक्ष रखकर निर्णायक कदम उठाये जाएंगे, उन्हो ने कहा कि हम सरकार से मिलकर लूम उद्योग को राहत पैकेज का ऐलान करेंगे, इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जावेद अहमद फारुकी, ओ बी सी सेल भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष शाकिब मोमिन, भिवंडी नयेगांव पावर लूम संघर्ष समिति के अध्यक्ष इस्तियाक अंसारी,जईम बनारसी, आरिफ खान, जावेद खान, लाला भाई सहित भारी संख्या में लूम मालिक उपस्थित थे ।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षो से पावर लूम में आई भयंकर मंदी व पावर बिल की बढ़ोतरी से लूम मालिकों की कमर टूट चुकी है, और सरकार से इन्हे राहत नहीं मिली तो वो दिन दूर नहीं जब भिवंडी के पावर लूम कारखाने पूरी तरह से बंद हो जाएंगे । महाराष्ट्र सरकार से उम्मीद लगाकर आज बुनकर समाज को राहत पहुंचाने के लिए नयेगांव पावर लूम संघर्ष समिति और ओ बी सी सेल ने लूम मालिकों के समस्याओं पर सिलको हाउस में एक मीटिंग का आयोजन किया था, जिसमें राज्य मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ मुख्यातिथी के रूप में आने वाले थे लेकिन कुछ कारणो से कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए आगे कर दिया गया । लेकिन नयेगांव पावर लूम संघर्ष समिति व ओ बी सी सेल की मांग पर महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ओ बी सेल के अध्यक्ष ईश्वर बालबुते ने भिवंडी के वैताल पाड़ा, नाला पार, नयेगांव स्थित पावर लूम कारखानो का दौरा किया और उनकी समस्याओं को सुना और जलद ही राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया । वरिष्ठ नेता जावेद अहमद फारूकी ने कहा कि पावर लूम उद्योग शहर की लाईफ लाइन है लेकिन भाजपा सरकार ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब हमारा पूरा संघर्ष है कि कपड़ा उद्योग अपने अच्छे पुराने दिनों की ओर लौट आये । जिस के लिए मैं पुरा संघर्ष करता रहूँगा । वहीं नयेगांव पावर लूम संघर्ष समिति के अध्यक्ष इस्तियाक अंसारी ने कहा कि पावर लूम उद्योग कई वर्षो से मंदी की मार से रो रहा है लूम मालिकों की कमर टूट चुकी है , सरकार पावर लूम उद्योग को बचाने के लिए बड़े पैकेज का आलान करे जिससे लूम मालिकों को पावर लूम उद्योग को पटरी पर लाने के लिए राहत मिल सके ।