
जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने इसे लेकर भारत से राजनयिक संबंध को भी घटा लिया है.
इसके साथ भारत के साथ उसने द्विपक्षीय व्यापार को भी निलंबित कर दिया है. इसके अलावा पाकिस्तान ने यह धमकी भी दी है कि वह मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी ले जाएगा.
यह फैसला पाक नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने लिया है. बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया.
इसके अलावा जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में भी बांट दिया गया है. अब जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाएंगे.
यह घोषणा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की उस चेतावनी के एक बाद बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर पर भारत के उठाए गए कदम के ‘गंभीर नतीजे’ होंगे. इमरान खान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के साथ बैठक के बाद एक ट्वीट में पाकिस्तान सरकार ने उनके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source