भारत ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारत ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

बर्मिंघम के एजबेस्टन में मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से हराते हुए भारत विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत टॉप-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। दूसरी ओर बांग्लादेश का विश्व कप अभियान खत्म हुआ हालांकि उसे पाकिस्तान से अभी एक मैच खेलना है।

इसके पहले भारत ने रोहित शर्मा के चौथे शतक (104) के बूते टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम ने जबरदस्त लड़ाई लड़ी, लेकिन 48 ओवर्स में 286 रन बनाकर सिमट गई। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप का चौथा शतक जमाया।

बांग्लादेश को उसके सलामी बल्लेबाजों तमीम इकबाल (22) और सौम्य सरकार (33) ने संयमित शुरुआत दिलाई। दोनों ने 10 ओवर तक कोई विकेट नहीं गंवाया। पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई, लेकिन मोहम्मद शमी ने विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। जल्द ही मोहम्मद शमी ने सौम्य को भी लौटा दिया।

यहां से मुश्फिकुर रहीम और शकिब अल हसन ने मिलकर 47 रन की साझेदारी की इसके पहले कि यह जोड़ी और खतरनाक होती युजवेंद्र चहल ने कमाल दिखाते हुए मुश्फिकुर (24) के रूप में बांग्लादेश को करारा झटका दिया।

आज भारतीय टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। हिटमैन रोहित शर्मा (104) और केएल राहुल (77) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़े। रोहित ने अपने करियर का 26वां और इस विश्व कप का रिकॉर्ड चौथा शतक जड़ा।

सौम्य सरकार की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में रोहित को लिटन दास ने लपका। अपनी 104 रन की पारी में रोहित ने 92 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के जमाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.04 का रहा।

इसके बाद केएल राहुल भी एक गैरजिम्मेदाना शॉट मारकर आउट हुए। केएल राहुल को रूबेल हुसैन ने 77 के स्कोर पर चलता किया। राहुल के बाद विराट भी आउट हो गए। इसी ओवर में हार्दिक पांड्या भी बिना खाता खोले चलते बने। ऋषभ पंत ने जरूर 41 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

इस बीच एमएस धोनी सिंगल-डबल लेते रहे, लेकिन उनकी पारी बेहद धीमी रही, जिसका दबाव सामने खड़े बल्लेबाज पर साफ दिखाई भी दिया। आखिरी ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने फेंका। इस ओवर में धोनी समेत तीन विकेट गिरे। धोनी 33 गेंदों में 35 रन की एक सुस्त पारी बनाकर आउट हुए।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading