भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभीजित बनर्जी को मिला नोबेल पुरस्कार!

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभीजित बनर्जी को मिला नोबेल पुरस्कार!

अर्थशास्त्र के लिए सोमवार को नोबल प्राइस की घोषणा कर दी गई है। इस साल भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभीजित बनर्जी सहित एस्तेर डफ़्लो और माइकल क्रेमर को “वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए” सम्मानित किया जाएगा।

विकिपीडिया के अनुसार 1961 में जन्मे अभिजीत विनायक बनर्जी एक भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वर्तमान में वह एमआईटी में अर्थशास्त्र के फोर्ड फाउंडेशन इंटरनेशनल प्रोफेसर हैं। अभिजीत बनर्जी एस्तेर डफ़्लो और सेंथिल मुलैनाथन के साथ अब्दुल लतीफ़ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब के सह-संस्थापक है।

उनकी माता कलकत्ता में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर थी और पिता दीपक बनर्जी कलकत्ता के प्रेसिडेंट कॉलेज में प्रोफेसर थे और साथ ही वह अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख भी थे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, बनर्जी इन्फोसिस पुरस्कार के विजेता रहे हैं। चार पुस्तकों के लेखक हैं, जिनमें पुअर इकोनॉमिक्स शामिल है, जिसने गोल्डमैन सैक्स बिजनेस बुक ऑफ द ईयर जीता।

वह तीन और पुस्तकों के संपादक हैं और उन्होंने दो वृत्तचित्र फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने यूएन के महासचिव के पद-2015 विकास एजेंडा पर प्रख्यात व्यक्तियों के उच्च-स्तरीय पैनल में भी कार्य किया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں