भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के भाई ने दुकानदार को बुरी तरह मारा, CCTV में रिकॉर्ड हुई मारपीट

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के भाई ने दुकानदार को बुरी तरह मारा, CCTV में रिकॉर्ड हुई मारपीट

पटना: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी के भाई पिनू ने बिहार के बेतिया में एक दुकानकर्मी से जमकर मारपीट कर दी. इससे वह काफी बुरी तरह घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि मारपीट एक मामूली सी बात पर की गई है. यह घटना तीन जून की बताई जा रही है.

इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पिनू कितनी बुरी तरह से दुकानदार को पीट रहे हैं. पिनू के साथ एक-दो लोग और हैं जो इस पिटाई में उनका सहयोग कर रहे हैं.

बीजेपी नेता का भाई अपने हाथ में मोबाइल लिए दुकान में घुसता है. वह अपना मोबाइल दुकानदार को दिखता है. इसके साथ उसके पास आकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर देता है. दुकानदार भी शुरुआत में इसका विरोध करता है लेकिन दो-तीन लोग उसे मारना-पीटना शुरू कर देते हैं.

पिनू का दुकान में पिटाई करने से मन नहीं भरा तो दुकानकर्मी को पकड़कर बाहर ले गए. पीड़ित का कहना है कि पावर हाउस में ले जाकर लाठी डंडे से पीटा गया. वहीं जब दुकान मालिक पिनू को फोन किया तो उसे भी गोली मारने को धमकी दे दिया, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading