नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम सामने आचुके हैं,भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन को जनता की तरफ़ से बहुमत मिला है,जबकि काँग्रेस और एनसीपी की तरफ से भी शानदार प्रदर्शन हुआ है।
इस चुनावी दौड़ में बॉलीवुड सेलेब्रिटी और बिग बॉस-7 के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान ने भी हाथ आजमाया था। मुबंई की भायकला विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतर एजाज खान को एक नेता के रुप में जनता ने नकार दिया।

निर्दलीय प्रत्याशी एजाज खान को नोटा से भी कम वोट मिले हैं और कुल 2174 लोगों ने उन पर विश्वास जताया है। एजाज खान का विधानसभा सीट में वोट शेयर 1.74 प्रतिशत रहा और उन्हें सिर्फ एक पोस्टल वोट हासिल हुआ। वहीं अगर नोटी का बात करें तो इस सीट से 2791 लोगों ने किसी भी उम्मीदवार पर विश्वास ना जताते हुए नोटा का बटन दबाया।

वैसे इस सीट पर यामिनी यशवंत जाधव ने जीत हासिल की है और AIMIM के वारिस यूसुफ पठान दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि एजाज खान अभी चुनाव की वजह से खबरों में हैं, जबकि इससे पहले भी वो आपत्तिजनक कारनामों की वजह से सुर्खियों बटोर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने टिक टोक पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने को लेकर अरेस्ट भी कर लिया था।
इससे पहले एजाज खान नशीले पदार्थ रखने के आरोप में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। हमेशा अपने विवादों से सुर्खियों में रहने वाले एजाज चुनावी मैदान में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। एजाज खान बिग बॉस-7 के साथ साथ बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source