बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने जायरा वसीम से माँगी माफी,जानिए क्यों ? देखिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने कैरियर के पीक पर चलने वाली अभिनेत्री जिसने दंगल जैसी सुपरस्टार फ़िल्म दी हो ने अचानक फैसला किया कि वो एक्टिंग छोड़ रही है क्योंकि ये उसे भटका रही है,और ईमान से दूर कर रही है।

जी हां हम बात कर रहे हैं जम्मू कश्मीर की युवा अभिनेत्री जायरा वसीम के बारे में जिसके बॉलीवुड छोड़ने के फैसले ने सबको चोंका दिया,सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी के चर्चे होरहे है,बॉलीवुड में हर तरफ तहलका मचा हुआ है।

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर जायरा को जमकर लताड़ लगा दी थी।अब रवीना ने अपने ट्वीट को डिलीट करते हुए जायरा से माफ़ी मांग ली है।

ट्विटर पर मांगी माफ़ी: रवीना ने एक वेबसाइट की न्यूज का लिंक शेयर करते हुए लिखा-अगर यह सही है और उनके बॉलीवुड छोड़ने का यही कारण है कि उनपर दबाव बनाया गया था तो मुझे जायरा के लिए अफ़सोस है। उन्हें डराकर लंबा चौड़ा स्टेटमेंट लिखने का दबाव बनाया गया?

वह कई यंगस्टर्स की प्रेरणा हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। यह देखने के बाद मैं अपनी पहली ट्वीट को लेकर शर्मिंदा हूं। शायद वह उन लोगों के द्वारा धमकायी गई थीं जो कि फिल्म, सिनेमा और इंडस्ट्री को पसंद नहीं करते। मैं अपना पहला ट्वीट डिलीट कर रही हूं।

पहले की थी आलोचना: रवीना ने ट्विटर पर लिखा था-कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है। आशा करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपनी पुरानी सोच को खुद तक ही सीमित रखें।’

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading