
विश्वभर में फेसबुक और व्हाट्सएप डाउन चल रहे हैं. फेसबुक पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन कुछ फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहा है. जैसे कि कुछ पोस्ट और फोटो नहीं दिख रहे हैं. हालांकि, पेज खुल रहा है. भारत में भी इसका असर दिख रहा है. फोटो नहीं दिख रहे हैं. फेसबुक डाउन की खबर यूरोप, अमेरिका, साउथ अमेरिका, जापान और अफ्रीकन देशों से आ रही है.
ठीक इसी तरह की समस्या व्हाट्सएप के साथ आ रही है. फोटो और वीडियो ठीक से दिख नहीं रहा है. साथ ही यह सेंड भी नहीं हो पा रहा है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई मीम्स चल रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि जो लोग ट्विटर का इस्तेमाल नहीं करते हैं वे क्या कर रहे होंगे.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source