नई दिल्ली : ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने 9 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले पर कहा था कि वे इस फैसले से खुश नहीं है. अब उन्होंने कहा कि मस्जिद वापस चाहिए।

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला को सौंपने का फैसला सुनाया. इसके साथ ही मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया.
अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘’मैं अपनी मस्जिद वापस चाहता हूं.’’ जाहिर है कि कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट से गलती नहीं हो सकती. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पांच एकड़ जमीन के खैरात की जरूरत नहीं है।

ओवैसी के इस ट्वीट पर योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रज़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है “ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बताए की इस संस्था की फंडिंग कहां से होती है? ये सार्वजनिक करें, ओवैसी जैसे संस्था के कुछ सदस्य देश का माहौल क्यों खराब करने की कोशिश कर रहे हैं? अगर देश का माहौल बिगड़ गया होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

दरअसल, ओवैसी ने हाल ही में अयोध्या विवाद और उस पर SC के फैसले पर अंग्रेजी मैग्जीन ‘Outlook’ को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने पत्रिका में प्रकाशित अपनी बातचीत से जुड़ी खबर को शेयर किया, जिसका शीर्षक ‘I Will Oppose Anything That Is Against India’s Constitution And Pluralism’ है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source