बीजेपी सांसद विजय गोयल ने मुस्कुराती हुई कश्मीरी महिला की पुरानी तस्वीर ट्वीट की

दिल्ली महिला आयोग (DCM) ने हाल ही में अपने निवास स्थान पर कश्मीरी महिला के पोस्टर लगाने के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय गोयल को नोटिस जारी किया है। 8 अगस्त को, गोयल ने एक पोस्टर की तस्वीर को ट्वीट किया था, जिसमें एक महिला को कश्मीरी कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ साझा किये गए कैप्शन में लिखा है -“धारा 370 का जाना तेरा मुस्कराना”।

निजी ब्लॉग की पुरानी तस्वीर

हमने पाया कि एक पुराने ब्लॉग पोस्ट की तस्वीर को उठाकर पोस्टर में डाला गया है। गूगल पर रिवर्स सर्च करने से, हमें rajeshpusalkar.blogspot.com मिला, जो कि राजेश पुसलकर की एक निजी ब्लॉग वेबसाइट है। 2014 में, उन्होंने अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में वेबसाइट पर लिखा था। भाजपा के पोस्टर में दिख रही महिला की तस्वीर को इस पोस्ट से लिया गया था। तस्वीर के साथ दिए गए विवरण के अनुसार, ऐसा लगता है कि महिला कश्मीर की नहीं बल्कि एक पर्यटक है जो कश्मीरी कपड़े पहनकर फोटो खिंचवाना चाहती है।

जम्मू-कश्मीर से उसके विशिष्ट दर्जे और विशिष्ट राज्य को निष्क्रिय करने के बाद, ऑल्ट न्यूज़ के सामने ऐसी कई गलत सूचनाएं आयी है, जिसमें पुरानी तस्वीरों का प्रयोग करके यह दिखाने का प्रयास किया है कि अनुच्छेद 370 के निष्क्रिय होने के बाद वहां के लोग इस बात के समर्थन में है। भाजपा रैली का एक पुराना वीडियो इस दावे से साझा किया गया कि कश्मीरी बच्चें सरकार के समर्थन में गाना गए रहे है। बंगलौर की एक पुरानी वीडियो क्लिप के साथ दावा किया गया था कि कश्मीर में मुस्लिम समुदाय ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।

The post बीजेपी सांसद विजय गोयल ने मुस्कुराती हुई कश्मीरी महिला की पुरानी तस्वीर ट्वीट की appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں