बीजेपी नेता ने अकबर को लेकर दिया विवादित बयान, कहा…?

बीजेपी नेता ने अकबर को लेकर दिया विवादित बयान, कहा…?

राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने मुगल शासक अकबर के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि वह औरतों के भेष में मीना बाजार जाता और वहां दुष्कर्म करता था। वहीं कांग्रेस ने सैनी के इस बयान को निंदनीय बताया है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, सैनी ने यह बयान यहां बीजेपी के मुख्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दिया। अकबर महान या महाराणा प्रताप यह पूछे जाने पर सैनी ने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता को उसके चरित्र से आंका जाना चाहिए।

सैनी ने कहा, अकबर ने मीना बाजार लगाया और मीना बाजार में सारे काम महिलाएं करती थीं। अकबर छद्म वेश में औरत का वेश बनाकर वहां जाता था और वहां दुष्कर्म करता था। हालांकि सैनी ने बाद में कहा, ‘दुष्कर्म से मेरा मतलब छेड़छाड़ है।

इतना ही नहीं उन्होंने बीकानेर की रानी किरन देवी के साथ अकबर ने दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कहा, ‘दुर्व्यवहार करने पर रानी ने सम्राट के गले पर तलवार रख दी थी और अकबर को अपने जीवन के लिए रानी से भीख मांगनी पड़ी थी। सैनी ने कहा ने कहा कि तो चरित्र देखना पड़ेगा कि महान कौन हो सकता है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading