बीजेपी की 32 उम्मीदवारों की लिस्ट में इस मुस्लिम नेता का नाम शामिल!

बीजेपी की 32 उम्मीदवारों की लिस्ट में इस मुस्लिम नेता का नाम शामिल!

उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 32 नामों का लिस्ट जारी किया है, एक मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को 32 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की सीटों पर होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने लखनऊ कैंट से सुरेंद्र तिवारी को टिकट दे दिया है, कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट से सुरेंद्र मैथानी को टिकट मिला है।

आपको बताते जाए कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। यूपी के अलावा असम, तेलंगाना, सिक्किम, पंजाब केरल राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिए जाएंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں