
बहुजन समाज पार्टी ने पांच बार विधायक रह चुके राम प्रसाद को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसके साथ ही पार्टी ने शनिवार को तीन अन्य विधायकों को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। इसमें बस्ती के विधायक राजेंद्र चौधरी, दूधराम और जितेंद्र कुमार शामिल हैं।
बस्ती के बसपा जिला अध्यक्ष संजय धुसिया ने कहा कि ये नेता पिछले कई महीनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी। सूत्रों ने कहा कि ये निष्कासित नेता समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम सकते हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source